पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के कामयाबियों का सिलसिला जारी,आज फिर पकड़ा गया हरियाणा निर्मित शराब

चामुंडा दर्शन न्यूज़,कुशीनगर।


*👉★★★आज फिर तरयासुजान पुलिस ने पकड़ा मैजिक पिकप से हरियाणा निर्मित शराब, एक गिरफ्तार*


जिला पुलिस प्रमुख द्वारा चलाये जा रहे अभियान में बीती रात तरयासुजान पुलिस ने एक मैजिक पिकप से हरियाणा निर्मित शराब की खेप के साथ एक तस्कर को दबोचने में उस समय कामयाब हुई है, जब वह तस्करी के लिये बिहार ले जा रहा था।


बता दे, *पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज  नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा* अवैध शराब हरियाणा निर्मित  क्रेजी रोमियो 13 पेटी कुल 624 शीशी की बरामदगी व अभियुक्त  विट्टू पुत्र दयानन्द सिंह कुशवाहा साकिन नयागाँव थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार की दबोचने में सफलता  प्राप्त की है।
पकड़े गये  अभियुक्त का पहचान
 विट्टू पुत्र दयानन्द सिंह कुशवाहा साकिन नयागाँव थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार के रुप मे हुई हैं।
जानकारी के *मुताबिक जरिये मुखबीर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कमलेश कुमार सिंह की सूचना मिली की एक अबैध शराब की खेप बिहार जा रही है*, सूचना पर बिस्वास कर.उ0नि0 रामेश्वर यादव मय हमराह का0 राकेश यादव बिहार उतरप्रदेश सीमा पर मुखविर की सूचना पर वाहन संख्या मैजिक पिकप BR 29 GA 1048  में अवैध रूप से लाद कर अवैध तरीके से बिहार में तस्करी हेतु ले जाते समय अभियुक्त की गिरफ्तारी कर लिया । मुकामी पुलिस मु0अ0सं0 543/19 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0  अभियोग पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही में जुटी है।