एस0डी0एम0 कप्तानगंज कुशीनगर ने खुला न्यायलय लगा कर फैसला सुनाया जनता में ख़ुशी की लहर।

 राकेश कुमार श्रीवास्तव, चामुंडा दर्शन न्यूज़,कुशीनगर

   मंगलवार को एसडीएम  कप्तानगंज  अरविंद कुमार ने सिधावट  गांव में  पोखरे पर खुला  न्यायालय  लगा कर  पोखरे  को फिर से गांव के  नाम दर्ज कराया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं के जिरह को सुनकर फैसला सुनाया।फैसला होते ही लोगों ने प्रशन्नता व्यक्त की। 
सिधावट गांव में एक पोखरा अराजी संख्या 888 हैं तथा 0.5950  हेक्टेयर स्थित हैं। आरोप है कि 
गांव के रामभरोसा सिंह गांव की  पोखरे को 30 वर्ष पूर्व  अपने नाम करा लिया था। गांव प्रधान रामप्यारे सिंह ने एसडीएम कप्तानगंज के न्यायालय में  मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को गांव के पोखरे  पर पहुंच एसडीएम अरविंद कुमार ने  खुला न्यायालय लगाया और सुनवाई शुरू की। अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र  का जिरह सुनने  और सभी पत्रावलियों के  गहन अध्ययन के बाद एसडीएम ने  फैसला सुनाया। फैसला सुनाते हुए अरविंद कुमार ने कहा कि  पोखरे पर अंकित रामभरोसा सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह  का का नाम खारिज करके ग्राम सभा का नाम अंकित किया जाता है। इस फैसले को  एसडीएम ने लोगों के समक्ष पढकर भी सुनाया। लेकिन रामभरोसा सिंह   न्यायालय में उपस्थित रहे और न ही उनका पक्ष रखने वाला कोई वकील था। एसडीएम ने बताया कि रामभरोसा सिंह को नोटिस भेजा गया था। 
फैसले पर सभी लोगों ने प्रशन्नता व्यक्त किया। इस दौरान पेशकार इस्तियाक खान,  कप्तानगंज   तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, संघ के महामंत्री ज्ञान प्रकाश पांडेय, लेखपाल सुरेश शर्मा , कानूनगो वीरेंद्र सिंह, उमेश शाही, ग्राम प्रधान रामप्यारे सिंह , शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव  , दिनेश कुमार राव , विश्व जीत सिंह, ,गोल्डी सिंह चन्द्रशेखर दूवे, इंद्रेश सिंह, परशुराम सिंह, अशोक सिंह, शत्रुघ्न सिंह, दिनेश दूवे ,छोटे लाल शर्मा, भृगु नाथ सिंह, विजय यादव  शारदा प्रसाद आदि   मौजूद रहे।