रोजगार मेला कुशीनगर

चामुण्डा दर्शन कुशीनगर न्यूज़                                                                                                                                                      👉 रोजगार मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भारी भीड़
👉 उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया उद्घाटन


सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में पडरौना स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया रोजगार मेले में बेरोजगारों की भारी भीड़ उमड़ी और आए हुए कंपनियों के काउंटरों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली बेरोजगार युवकों को आसानी से एक स्थान पर अपने पसंद के मिल रहे रोजगार की प्रसन्नता उनके चेहरों पर देखने को मिली मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया इस अवसर पर  सरकार की की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं कन्या सुमंगल योजना के के अंतर्गत बच्चियों को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम रखा गया था इस अवसर पर मंत्री श्री मौर्य के अतिरिक्त नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गौड़ मुख्य विकास अधिकारी  आनंद कुमार जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार यादव जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडे जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र महिला थानाध्यक्ष विभा पांडे उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगमोहन तिवारी सहित अन्य विशिष्ट जन एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में 5094 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसके सापेक्ष 1465 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया