भाकियु भानु की बैठक सम्पन्न,11फ़रवरी को लखनऊ में किसान महा पंचायत को सफल बनाने पर बिचार

    राकेश कुमार श्रीवास्तव,चामुँडा दर्शन न्यूज़ कुशीनगर                                                                                                        भाकियू(भानु) की कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न।
     बताते चले आज दिनाँक 02 फरवरी 2020 को भारतीय किसान यूनियन(भानु) की कार्यकारणी बैठक राष्ट्रीय महासचिव कपिल देव राय की अध्यक्षता में जनपद गोरखपुर के सहजनवां तहसील अन्तर्गत्त ग्रामसभा देइपार दुर्गा मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ।बैठक में यूनियन के कार्यों की समीक्षा किया गया साथ ही साथ दिनाँक 11 फरवरी को लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में यूनियन के जिलाध्यक्ष कुशीनगर रामचन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि अभी जो राष्ट्रीय बजट पारित हुआ है उसमें केंद्र सरकार किसान आयोग की घोषणा न करके किसानों के साथ धोखा किया है जबकि लगातार माँग किया जा रहा है सरकार किसान आयोग को लागू करे। आगे श्री सिंह ने कहा कि राज्य की योगी सरकार भी किसान विरोधी रणनीति अपनाई हुई है यदि ऐसा नही होता तो लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिए 109 दिनलगातारअनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया उसके बाद भी योगी सरकार लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिए अभी तक घोषणा नही किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष गोरखपुर माहेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इस बजट में स्वामीनाथन आयोग को भी मंजूरी नही दिया जिससे लग रहा है कि सरकार किसान विरोधी जैसे कार्य करने में लगी है। यूनियन के मण्डल प्रभारी गोरखपुर रामाश्रय यादव ने कहा कि अब राज्य सरकार को लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय किसान महापंचायत से सबक सिखाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रणजीत सिंह, हरिश्चंद्र पाण्डेय, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, राम सिंह, राम मिलन मिश्रा, मुक्तिनाथ के साथ साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।