चामुँडा दर्शन न्यूज़,कुशीनगर।
एस आर चिल्ड्रन्स एकेडमी मे बुधवार को स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि शिक्षा प्रगति का आधार है।शिक्षा की ज्योति शिक्षकों ने जलाकर रखा है।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन कर किया गया। इसके बाद प्रिया यादव ने हर करम अपना करेंगे, रतिमा पासवान ने स्वर्ग से सुंदर देश हमारा, स्नेहा यादव ने नन्हा मुन्हा राही हूँ ,देश का सिपाही हूँ के बाद देवा श्री गणेशा के गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। संदेशे आते हैं हमें तडपाते हैं गीत गाकर प्रीति और पूजा ने माहौल को गंभीर बना दिया। सलोनी और अंशवी ने ऐ वतन वतन गाकर देश भक्ति का संचार किया। इसके बाद अनुराधा,विंदा कुशवाहा, ज्योति गुप्ता, नेहा आदि ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रेखा सोनी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य देश के लिए एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। उपाचार्य ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है।कार्यक्रम का संचालन फतेहबहादुर दूवे ने किया।इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा, ब्रजेश यादव, ज्योति यादव, गीता, नीलम, संध्या, अनुराधा, काव्या, रैनू, डा घनश्याम वर्मा, सुशीला देवी, दुर्गा वर्मा, अमृतांश सोनी, अदिति, सिंहासन, राकेश लाल श्रीवास्तव, राधेगोविन्द शाही डा संजय कुमार मिश्रा, सुभाष गौतम, डा रविन्द्र प्रसाद, विनोद लाल श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।
माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर मनाया गया विद्यालय पर स्थापना दिवस।