>दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री को ज्ञापन दे कर बंद लक्ष्मीगंज गंज चीनी मिल को चलवाने की मांग की,राम चन्दर सिंह अध्यक्ष भाकियू(भानु)

 चामुँडा दर्शन न्यूज़,कुशीनगर                                           लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिए भाकियू(भानु) के जिलाध्यक्ष द्वारा राज्य मन्त्री को सौपा गया ज्ञापन।
 बताते चले लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मील को चलवाने के लिये भारतीय किसान यूनियन (भानु) की जिला इकाई, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष द्वारा लगातार माँग किया जा रहा है उसके बाद भी राज्य की योगी सरकार इस मील को चलवाने या यहाँ पर नया चीनी मील लगवाने के लिये अभी तक घोषणा नही किया गया जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण के साथ साथ किसानों के साथ धोखा भी है| यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री सिंह द्वारा जनपद की पाँचों(लक्ष्मीगंज,रामकोला(खेतान), पडरौना,कटकुइयाँ और छितौनी) बन्द चीनी को चलवाने के लिये मार्च 2017 से लगातार संघर्ष कर रहे है साथ ही साथ लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मील को चलवाने के लिये लगातार 109 दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मील गेट पर किया गया था| इसी सन्दर्भ में यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री सिंह द्वारा एक ज्ञापन राजेश्वर सिंह दर्जा प्राप्त राज्य मन्त्री को सौपते हुए माँग किये है कि लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मील को चलवाने के लिये आप द्वारा तत्काल पहल किया जाय ताकि इस बन्द चीनी मील को चलवाया जाय या यहाँ पर नया चीनी मील लगवाया जाय ताकि इस क्षेत्र के किसान अपने गन्ने को लेकर दूसरे चीनी मील पर जाकर दर दर की ठोकरें खाने से बच सकें| इस मौके पर गुलाब चंद आदि लोग मौजूद रहे|