राकेश कुमार श्रीवास्तव,चामुँडा दर्शन न्यूज़,कुशीनगर मेंगे गन्ना भुगतान और बन्द चीनी मील को चलवाने हेतु भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।
बताते चले भारतीय किसान यूनियन (भानु) की जिला इकाई, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसानों द्वारा नौ सूत्रीय माँगों का ज्ञापन योगी आदित्यनाथ, मुख्यमन्त्री से सम्बन्धित अरविन्द कुमार, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज को सौपते हुए माँग किये है कि यदि गन्ना के क्षेत्रफल और गन्ना उत्पादन से चीनी मीलें संचालित होती है तो योगी सरकार को पिपराईच चीनी मील को चलवाने से पहले लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मील को चलवाना या यहाँ पर नया चीनी मील लगवाना चाहिए था| पिपराईच चीनी मील 08 दिसम्बर 2019 को पेराई सत्र 2019-20 शुरू किया था और उस मील का भुगतान दिनाँक 18 दिसम्बर 2019 (मात्र 10 दिन) का अभी हुआ है जबकि योगी सरकार का फरमान है कि गन्ने का भुगतान चीनी मीलों द्वारा 14 दिन में कराया जाय मगर उनके फरमान की धज्जियां पिपराईच सरकारी चीनी मील द्वारा ही उडाया जा रहा है तो प्राइवेट चीनी मीलों का क्या होगा? जनपद कुशीनगर (सर्कल 3, लाला छपरा) के किसानों के गन्ने का भुगतान पिपराईच चीनी मील द्वारा एक सप्ताह के अन्दर किया जाय यदि ऐसा नही होता है तो हमारा यूनियन पिपराईच चीनी मील को घेरने के लिये वाध्य होगा | कप्तानगंज चीनी मील गन्ने का भुगतान पेराई सत्र 2019-20 का करने में सबसे पीछे है| किसानों के गन्ने का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाय| जनपद में ओलावृष्टि के वजह से किसानों के गेहूं, तेलहन और दलहन के फसलों को काफी नुकसान हुआ है| हमारा यूनियन माँग करता है कि पूरे जनपद में किसानों के फसलों की जाँच कराई जाय और फसलों के नुकसान का मुवावजा किसानों को तत्काल दिलवाया जाय| सरकार लगातार डीजल, पट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी करके किसानों का कमर तोड़ने का कार्य कर रही है इसे तत्काल रोका जाय| मुख्यमन्त्री वृध्दा पेंशन योजना का लाभ जनपद में अभी तक किसी भी पात्र ब्यक्ति को नही मिला है| सरकार इस योजना का लाभ पात्रता को जल्द से जल्द दिलाने का कार्य करें| सरकारी गन्ना विकास समिति लि० छितौनी का गन्ना पेराई सत्र 2014-15 और पेराई सत्र 2017-18 में जनपद महराजगंज के गडौरा चीनी मील पर गया था जिसका भुगतान क्रमशः 59.41 और 24.84 लाख रूपये बाकी है उसे जल्द से जल्द किसानों के खाते में भेजवाया जाय| सरकारी गन्ना विकास समिति लि० खड्डा का गन्ना पेराई सत्र 2014-15 और पेराई सत्र 2017-18 में जनपद महराजगंज के गडौरा चीनी मील पर गया था जिसका भुगतान क्रमशः 23.06 और 176.77 लाख रूपये बाकी है उसे जल्द से जल्द किसानों के खाते में भेजवाया जाय| जनपद की जो चीनी मीलें (रामकोला, कप्तानगंज, ढाडा, सेवरहीं और खड्डा) संचालित हो रही है इन चीनी मीलों से इतनी राख निकल रहा है जिसके वजह से प्रदूषण का खतरा पैदा हो गया है| योगी सरकार इसके रोकथाम के लिये सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करे| अन्त में यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि यदि उपरोक्त माँगों के ऊपर सरकार त्वरित कोई कार्यवाही नही करती है तो हमारा यूनियन पूरे उत्तर प्रदेश में एक बृहद किसान आन्दोलन करने के लिये बाध्य होगें जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी| इस मौके पर रामप्यारे शर्मा, चेतई प्रसाद, रामाधार प्रसाद, मनोहर चौधरी, दिनेश कुमार खरवार, मंगल यादव, जवाहर ओरसड, रामा प्रसाद,मनिराज प्रसाद, कांति देवी, मराछि देवी, माधुरी देवी, सुमित्रा देवी,शारदा देवी,हरी लाल के साथ साथ अन्य किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे|