मानसिक रूप से पीड़ित महिला खाने के लिए बेहाल,पडरौना कुशीनगर।

 चामुँडा दर्शन न्यूज़,कुशीनगर।                                                                                                                                                     भूखे गरीब की यही दुआ है -   
                       
 नगर के सुभाष चौक पर पुलिस चौकी में बैठी माता जी जो मानसिक रूप से पीड़ित है जिनका कोई नहीं है रहनुमा l नगर में सब देव हैं, सेवक है परंतु माताजी के लिए कोई सेवक नहीं है l नगर में चर्चा है 5000 लोगों को रोटी दी जा रही हैं, लेकिन एक बेसहारा भूख से रो रही है, गिल गिल आ रही है, लेकिन कहां है सेवक, इस संसार में अपने माता पिता के अलावा और भी माता पिता है, जो सड़कों पर बेसहारा है, जो रो रही हैं , इलाज के बिना तड़प रही है l पडरौना के सुभाष चौक के चौकी पर बैठी नगर की माता जी को समय से भोजन न मिलने के कारण रो पड़ती है, आसपास के लोग इन्हें भोजन कराते हैं कहते हैं आखिर यह भी मेरे परिवार के ही सदस्य हैं l इस महामारी में माता जी  के लिए शुभ संकेत नहीं है l कोई शराब पीकर बर्बाद है, तो कोई शराब बेचकर करोड़पति है तो कोई गुटखा खाकर कैंसर से पीड़ित है तो कोई गुटका बेचकर करोड़पति बन गया है, यह है विनाश का वास्तविक संकेत l शासन गरीबों के लिए दृढ़ संकल्प ली है की कोई भूखा ना रहे लेकिन यहां तो स्वयं को ईश्वर से बड़ा बनने के लिए एड़ी से चोटी लगा रहे हैं , धन्य है हमारे नगर के लोग नगर के प्रतिनिधि l माता जी से पूछने पर बताइ मुझे सूखा  पूड़ी ला कर दिया जाता है, वाह रे हमारे दाता माताजी ने इशारा करते हुए कहा सामने मनोज मोदनवाल के अलावा कुछ लोग मुझे भरपेट भोजन देकर संतुष्ट करते हैं, उन्हें आयुष्मान भव: आशीर्वाद देती हैंl