पुलिस कप्तान का बजा हंटर,एक चौकी प्रभारी सहित दो आरक्षी हुए लाइन हाजिर।

चामुँडा दर्शन न्यूज़,कुशीनगर।                                                                                                                                                     एक चौकी प्रभारी तथा दो आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर


पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र ने चौकी प्रभारी बहादुरपुर उप निरीक्षक विवेकानंद यादव को भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है और प्रकरणों की जांच करने के लिए निर्देशित किया है सोशल मीडिया पर उप निरीक्षक के द्वारा भ्रष्टाचार में सलिप्त होने को लेकर एक ऑडियो वायरल हो रहा था उक्त को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र ने कार्रवाई की है वहीं मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र ने मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सुनील सिंह को भ्रष्टाचार की शिकायत  को आधार बनाते हुए थाना रामकोला से तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइंस कुशीनगर स्थानांतरित कर दिया साथ ही आरक्षी नागरिक पुलिस अखिलेश कुमार दुबे  भ्रष्टाचार एवं दुर्व्यवहार की शिकायत के क्रम में  थाना  से तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइंस कुशीनगर स्थानांतरित कर दिया गया पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र के द्वारा बताया गया कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा