पुलिस कस्टडी में युवक की मौत,जिम्मेदार कौन।

चामुँडा दर्शन न्यूज़,कुशीनगर।                                                                                                                                                *चर्चाओं का बाजार गर्म, पुलिस की कस्टडी में हुई युवक की मौत*


*गुरुवार शाम को युवक को उठाकर ले गयी थी पटहेरवा पुलिस, रात्रि में आई मौत की खबर।*


कुशीनगर। पटहेरवा थाना आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहा है, कभी युवक को निर्दोष जेल में भेजने के आरोप लगते हैं तो कभी महिला से अभद्रता के मामले उजागर होते हैं, लेकिन बीते गुरुवार को युवक की कस्टडी में हुई मौत से चर्चाओं का बाजार गर्म है। क्षेत्रीय लोग जहां जाँच कराकर कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं और अब सबकी निगाहें उच्चाधिकारियों की कार्रवाई की ओर टिकी हुई है। 
      पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया में बीते गुरुवार को दो पक्षो में विवाद हो गया, सूत्रों व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना पर पीआरवी 2530 गयी और युवक  कैलाश पुत्र बिगू प्रसाद को अपनी कस्टडी में ले लिया और अपने वाहन पर बैठाकर थाने लेती गयी। इधर देर रात्रि जब परिजनों को कैलाश के मौत की सूचना मिली तो परिजन बदहवाश हो गए। वही ग्रामीण थाने की गाड़ी के आने की बात भी कर रहे हैं। वैसे दूसरी चर्चाओं पर विश्वास करे तो आगे पीआरवी की गाड़ी और पीछे पीछे थाने की गाड़ी थी, इसी बीच युवक हाइवे पर स्थित नवजादी देवी इंटर कालेज के समीप युवक वाहन से गिर पड़ा, अब ऐसा क्या हुआ कि युवक को गाड़ी से कूदना पड़ा, या पुलिस ने खुद युवक को मारपीट कर गाड़ी से फेक दिया। गाव में तरह तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। कुछ लोगो ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस युवक को गाड़ी से कूद जाने की बात कर रही है अगर उसे कूदना होता तो दरवाजे से ही कूद गया होता.....
युवक इसलिए नही कूद सकता है क्यो कि उसकी मोबाइल पुलिस के पास थी, दूसरी बात कि युवक खुद एक ट्रक चालक है, इस लिहाज से वह कुद नही सकता है। पुलिस अपने बचाव के लिए मनगढ़ंत कहानी गढ़ रही है। आगे आगे पीआरवी की गाड़ी और पीछे पीछे थाने की गाड़ी चल रही थी। कुछ लोगो का कहना है कि युवक के कूदने के बाद उसके सिर पर गम्भीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी। इधर गाव में तरह तरह की चर्चाएं है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। अब सवाल उठता है कि युवक की पुलिस कस्टडी में ही मौत हुई है तो फिर इसका जिम्मेदार कौन हैं। दूसरी बात कि अगर थाने की गाड़ी नही थी, तो वह तो मोबाइल के लोकेशन के आधार पर ही स्पष्ट हो जायेगा, कि सच्चाई क्या है। वैसे जो भी हो यह तो जांच के बाद ही घटना की हकीकत सामने आएगी, लेकिन इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज संदीप वर्मा ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।